भागलपुर, अप्रैल 9 -- प्रखंड के बाराहाट के एक बैंक में भी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। 30 मार्च से लेकर अबतक पांच लोगों से 90 हजार से अधिक की साइबर ठगी हो चुकी है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि अबतक साइबर ठगी के लिए निर्जला मिश्रा ने 10 हजार, शीला देवी ने 10 हजार, शेखर सिंहा ने 20 हजार, टनटन दास ने 20 हजार एवं मनोज साह ने एईपीएस के माध्यम से खाते से साइबर ठगी की लिखित शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...