चक्रधरपुर, मई 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि रेलवे में सेवानिवृति एक प्रक्रिया है। प्रत्येक कर्मचारी के जीवन में सेवानिवृति का पल आता है और रेलवे में इसका बड़ा ही महत्व होता है। सेवानिवृति उत्सव कर्मचारियों एवं रेलवे के अधिकारियों के लिए एक खास दिन होता है। यह दिन जहां रेलवे कर्मचारियों का रेलवे की सेवा से मुक्त होने का दिन होता वहीं अधिकारियों को कर्मचारियों के समर्पित सेवा के एवज में उन्हें कुशलपूर्वक विदाई और उनका सारा देय उनको समर्पित करने का दिन होता है। आज वे चक्रधरपुर रेल मंडल के 40 सेवानिवृत कर्मचारियों के विदाई समारोह में बोल रहे थे। यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के नौ कर्मचारी गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया। ...