आरा, सितम्बर 7 -- ओटीपी, पिन व गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की अपील जगदीशपुर, निज संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया की जगदीशपुर शाखा ने 121वें स्थापना दिवस पर चरबानी गांव में विशेष ग्राम सभा व जन जागरूकता कार्यक्रम किया। पटना जोन के विजिलेंस ऑफिसर दीपक कुमार गुप्ता व शाखा प्रबंधक सुशील कुमार मिश्रा ने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी व म्यूल अकाउंट के दुरूपयोग से बचाव की जानकारी दी। ग्रामीणों से ओटीपी, एटीएम/पिन, सीवीवी, यूपीआई पिन व बैंकिंग पासवर्ड साझा नहीं करने की अपील की गई। फर्जी कॉल, एसएमएस, ई-मेल, लिंक व केवाईसी से सावधान रहने को कहा। संदिग्ध लेन-देन पर तत्काल बैंक को सूचित करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...