कन्नौज, अगस्त 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नेहरू महाविद्यालय छिबरामऊ में महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और डिजिटल ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे अपराधों से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी समस्या या अपनी गलती को छिपाने के बजाय तत्काल परिवार के सदस्यों को बताएं और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। महिला उपनिरीक्षक दीपांजलि ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा ...