फरीदाबाद, मई 23 -- पलवल, सरसमल। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पलवल पुलिस ने लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर लोगों को ओटीपी, बैंक डिटेल और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने कहा कि "डिजिटल अरेस्ट" जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती और वीडियो कॉल पर डराने वाले साइबर ठगों से सतर्क रहें। पुलिस ने अनजान लिंक, फर्जी लोन ऐप और क्यूआर कोड स्कैन से बचने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...