रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- मयंक त्यागी, किच्छा। साइबर सेल रुद्रपुर के निर्देशन पर पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक संदिग्ध बैंक खाते को सीज कर अज्ञात खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खाताधारक के खिलाफ विभिन्न राज्यों से करीब 30 शिकायतें दर्ज हैं। कोतवाली के उपनिरीक्षक जय प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी ने साइबर ठगी और धोखाधड़ी के जरिए धन प्राप्त किया। उसने भोले-भाले लोगों को मोबाइल फोन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन माध्यमों से निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर, विशेषकर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी कर अपने खाते में धन ट्रांसफर कराया। जांच में सामने आया कि खाते में जमा धनराशि को तुरंत निकालकर विभिन्न खातों में स्थानांतरित किया जाता था, जो खाताधारक की घोषित आय से अधिक है। प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि खाता बैंकिंग उद्देश्यों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.