हमीरपुर, अगस्त 29 -- भरुआ सुमेरपुर। हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कस्बे की नई बस्ती में छापा मारकर एक युवक को अपने साथ दबोचकर हरियाणा ले गई है। युवक के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा हरियाणा के गुरुग्राम थाने में दर्ज है। शनिवार को हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना पुलिस को साथ लेकर कस्बे की नई बस्ती में छापा मारकर शैलेंद्र सिंह यादव को हिरासत में लेकर अपने साथ हरियाणा ले गई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि युवक के खिलाफ हरियाणा के गुरुग्राम थाने में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज है। युवक के खाते में हजारों रुपए के लेनदेन किया गया। यह भी पढ़ें- खाते में 1.56 लाख की ठगी की रकम आने की आशंका में मुकदमा हरियाणा क्राइम ब्रांच टीम ने बताया कि युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अभियोग दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...