फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, संवाददाता। एपीके फाइल के जरिए फोन हैक कर 90 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपियों में खाताधारक भी शामिल है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार सैनिक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि एक मार्च को वह सामाजिक माध्यम देख रहा था। इसी दौरान एक एप का लिंक दिखा, जिस पर क्लिक करते ही उसके फोन में एक फाइल डाउनलोड हो गई। इसके बाद उसका फोन हैक हो गया और खाते से पैसे निकल गए।जांच में पता चला कि ठगों ने खाते की जानकारी हासिल कर रकम ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और उन्हें दौसा से पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेश माली और रिंकू के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि खाताधारक न...