साइबर ठगी में पीड़ित के खाते में 16 लाख कराए वापस
अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़। सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट करके 42 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 16 लाख रुपये वापस करा दिए। एटा चुंगी निवासी सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी ने छह फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि शातिरों ने 20 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। खुद को आईपीएस अधिकारी व दरोगा बताकर मनी लॉंड्रिंग, ड्रग स्मगलिंग व ह्यूमन ट्रैफिकिंग में संलिप्त होने का भय दिखाया और 42 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। इंस्पेक्टर महेश कुमार त्यागी ने बताया कि तकनीकी संसाधनों व डिजिटल ट्रैकिंग का उपयोग करते हुए 16 लाख 34 हजार 56 रुपये फ्रीज कराए गए थे। ये रकम शुक्रवार को पीड़ित के खाते में वापस आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.