फतेहपुर, अगस्त 19 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव निवासी दीपक कश्यप ने बताया कि जालसाजों ने उसके एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से कुल एक लाख 94 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर हुई कार्रवाई में पता चला कि ठगी की रकम में से 86 हजार 802 रुपये दो जून को केरल ग्रामीण बैंक के खाते में पहुंचने के बाद होल्ड करा दिए गए हैं। पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...