साइबर ठगी में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: बेंगाबाद के चार युवक पारसनाथ स्टेशन से धराए
गिरडीह, अगस्त 27 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। साइबर ठगी के एक मामले में दिल्ली पुलिस ने बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करीब एक सप्ताह पहले पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर हुई, जिसके बाद चारों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया है। गिरफ्तार युवकों में दो सगे भाई खुर्शीद अंसारी और जाबीर अंसारी के अलावा सरवर गुलाम और राजेश साहू शामिल हैं। चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में करीब साढ़े चार लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज है, जिसमें चारों आरोपी हैं। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी किसी काम से दिल्ली गए थे। वहीं से दिल्ली पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनका पीछा शुरू किया। दोनों युवक ट्रेन से वापस लौट रहे थे। पुलिस भी उसी ट्रेन से पीछा करते हुए पारसनाथ तक पहुंची। इधर स्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.