फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध सेंट्रल थाना की टीम ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 75 लाख 69 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में तीन कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी रामबाबू दांगी, रामपाल पंवार और देवकरण गुर्जर के रूप में हुई है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-35 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि 26 दिसंबर 2025 को फेसबुक पर सर्फिंग करते समय उसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश का एक विज्ञापन दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद ठगों ने उसे एक लिंक के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी निवेश के लिए ऑनलाइन खाता खुलवाने ...