कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बा क्षेत्र की रहने वाली महिला से शेयर ट्रेडिंग में करोड़ों रुपए कमाने का लालच देकर ऑनलाइन लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपित के वकील ने एडीजे फास्ट ट्रेक कोर्ट-2 में उसकी अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की। मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। एडीजीसी धनंजय पांडेय ने बताया कि अकबरपुर कस्बे के कन्हैया नगर में निवास कर रही शेयर ट्रेडिंग का काम करने वाली अर्चना पांडेय पत्नी ईश्वर चंद्र ने अकबरपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने जीएसएसेट मैनेजमेंट नाम की कंपनी की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद उस ग्रुप की एडमिन नैना और प्रोफेसर मैथ्यू ने उससे आईपीओ और बल्क डील्स के जरिए ज्यादा रुपया कमाने का लालच देकर उसे झांसे ...