जहानाबाद, अगस्त 9 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर नगर क्षेत्र के लडौआ मोहल्ला से पुलिस ने साइबर ठगी मामले में चार लोगों को हिरासत मे लिया है। मामले की जांच में उत्तर प्रदेश की पुलिस की टीम मखदुमपुर पहुंची थी। जहां के कई थानों में साइबर ठगी का मामला दर्ज है। मखदुमपुर पुलिस के सहयोग से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। जबकि दो भागने में सफल रहे। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गिरोह जामताड़ा साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़ा हुआ है। इसमें यूपी के साथ असम, मेघालय एवं अन्य दूसरे राज्यों के ठगी के मामले भी जुड़ा हुआ है। पूरे ठगी का मामला देखा जाए तो 10 करोड़ से भी अधिक पहुंचता है। साइबर गैंग का एक पैसा इन लोगों के अकाउंट में आता था। इस संबंध मे मखदुमपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की पुलिस प्राप्...