साइबर ठगी मामले में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
अमरोहा, जुलाई 11 -- एक युवक के खिलाफ एईपीएस ( आधार इनब्ल्ड पेमेंट सिस्टम ) आईडी उपलब्ध कराने का झांसा देकर असम व तेलंगाना के लोगों से ठगी के मामले में साइबर धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम कलाली निवासी रिंकू के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दो शिकायतें दर्ज हैं। इनमें पहली असम गुवाहाटी निवासी चन्द्रा निवार व दूसरी शिकायत हैदराबाद (तेलंगाना) निवासी राठौड़ श्रीनिवास ने दर्ज कराई है। आरोप है कि रिंकू ने मोबाइल फोन के माध्यम से दोनों लोगों से संपर्क कर उन्हें एईपीएस आईडी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए उनसे करीब 32 हजार रुपये अपनी कंपनी के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.