साइबर ठगी मामले में महीनों से फरार आरोपी गिरफ्तार
देवघर, मई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि साइबर थाना कांड संख्या- 71/23 में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी को देवीपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी थाना अंतर्गत बलनाडीह निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार दास, पिता- स्व. नागेश्वर दास है। आरोपी के खिलाफ साइबर थाना में पूर्व से मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी तरीके से गूगल-पे, फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के आरोप में छह गिरफ्तार, भेजा जेल वह उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट कराता था और बाद में उसे खुद रिडीम कर राशि की ठगी कर लेता था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.