बांदा, अप्रैल 3 -- बांदा। संवाददाता साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने साइबर ठगी पीड़ित के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपये वापस कराए हैं ।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले शिवबरन पुत्र श्रीचन्द्र के साथ 423200 रुपये की बैंक एकाउंट से निकाल लिये गये थे । पीड़त ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराय थी । जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता से वापस कराए हैं। साइबर थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...