लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- मेडिकल कालेज में साइबर ठगी रोकने पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें 'साइबर सेफ्टी एवं साइबर क्राइम अवेयरनेस' वि0षय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कालेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. वाणी गुप्ता ने की। मेडिकल कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साइबर सेल के एसओ हेमंत रॉय, उनकी पुलिस टीम ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। डिजिटल अरेस्ट, ई-मर्डर और साइबर फ्रॉड जैसे मामलों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत रिपोर्ट करना बेहद जरूरी है। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका प्रभाव आम लोगों के व्यक्तिगत और व्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.