देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी सौरभ के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी और सरकारी कर्मचारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन अपराधियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जब्त मोबाइल और सिम की प्रारंभिक जांच में कई ठगी के मामलों का खुलासा हुआ है। इसके बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशी का न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार आरोपियों में सारठ थाना के नेड़ों गांव निवासी 29 वर्षीय दिनेश दास, पिता सखी ...