बगहा, जून 4 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। पुलिस ने गुरुवार को साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग और गेमिंग प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले साइबर ठगी नेटवर्क ध्वस्त किया है। छापेमारी के दौरान मौके से साइबर ठगी गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंकिंग दस्तावेज समेत कई डिजिटल साक्ष्य बरामद किये हैं। एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि सूचना मिली थी कि लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड़ और रामपुर गांव में संगठित रूप से साइबर ठगी का नेटवर्क चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बेटिंग ऐप से 500 लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ सूचना के आधार पर की गई जांच की गई। मामला सही निकलने पर रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी ...