देवघर, अक्टूबर 7 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। सात लाख रुपए की साइबर ठगी की जांच में जसीडीह कनेक्शन सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने ओरपा गांव में छापेमारी कर 50 हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से एपीके फाइल के जरिए सात लाख रुपए उड़ा लिए गए थे। मामले में जीरापुर थाना में कांड संख्या- 318/26 दर्ज कराया गया है। जांच में ठगी की रकम में से 50 हजार रुपए ओरपा निवासी एक युवक के खाते और डेढ़ लाख रुपए रतनपुर के एक युवक के खाते में पहुंचने की जानकारी मिली। उसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस के मनीष शर्मा, अनिल नायक, सचितानाथ देव व अर्जुन कुशवाहा ने जसीडीह पुलिस के सहयोग से ओरपा में दबिश दी। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने खाते में आए 50 हजार रुपए पुलिस को लौटा दिए, जिसके बाद ...