मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर के रहने वाले मोबाइल दुकानदार नेहाल अहमद का मोबाइल हैक कर उसके एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से 64 हजार 400 रुपये का एक आईफोन खरीद लिया गया था। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। इस संबंध उन्होंने तुरंत 1930 पर शिकायत करने के साथ साइबर थाने में आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की उक्त राशि को वापस कराया। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि मोतीझील स्थित एक मार्केट में उसकी मोबाइल की दुकान है। ठगी से पहले वह अपने मोबाइल में एम परिवहन एप इंस्टॉल कर रहा था। इसी बीच उनका मोबाइल हैक कर उनके एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से 64,400 रुपये की खरीदारी कर ली गई। ओटीपी और खरीदारी का मैसेज आने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद भी 1.10 लाख और ...