बांदा, मई 25 -- बांदा। एएसपी के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित के खाते में कुल 05 लाख 60 हजार 822 रुपये वापस कराये हैं । साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राम मोहन राय ने बताया कि थाना कोतवाली नगर के मढ़ियानाका के रहने वाले मुकेश कुमार पुत्र बृजलाल के साथ साइबर ठगों द्वारा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से व्यापार में लाभ का झांसा देकर साइबर ठगी की थी । पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तकनीकी दक्षता व सक्रियता से कुल 5,60,822/ रुपए धनराशि सुरक्षित वापस कराई गई । आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने/नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज करा...