रामपुर, फरवरी 1 -- भोट। यूपीआई के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोस्त बनाकर की गई आनलाइन ठगी के एक मामले में थाना पुलिस की तत्परता से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ठगी गयी 32हजार रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि दस जनवरी को मिलक मुंडी गांव निवासी अब्दुल सलाम ने आनलाइन शिकायत दर्ज करायी थी कि फोन पर एक व्यक्ति ने दोस्त बनकर उससे 32 हजार रूपये की ठगी कर ली है। जिसके बाद थाना स्तर पर कार्यरत साइबर टीम ने मामले की जांच की और शनिवार को पीड़ित की रकम उसके खाते में वापस करवा दी गयी।खाते में रकम वापस आने पर पीड़ित अब्दुल सलाम ने खुशी का इजहार करते हुए थाना पुलिस का आभार जताया।इस दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक भी किया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.