बरेली, अप्रैल 10 -- रिटायर्ड बैंक अफसर से ठगी कर उड़ाए गए थे 2.67 लाख रुपये एसएसपी ने कार्रवाई करने वाली टीम को दिया पांच हजार का इनामबरेली, मुख्य संवाददाता। रिटायर्ड बैंक अफसर को जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने 2.67 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम और साइबर सेल टीम को एसएसपी अनुराग आर्य ने पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।सिविल लाइंस निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा के रिटायर्ड चीफ मैनेजर अरुण कुमार शर्मा के साथ 22 जनवरी को साइबर ठगी हो गई थी। अपने जांच में फंसाकर साइबर ठगों ने उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करा दी और उनके बैंक खाते से Rs.2.67 लाख की रकम निकाल ली। इस मामले में शिकायत मिलते ही कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम आदेश कुमार, साइबर सेल एसआई करन सिंह और कांस्टेबल दीपक कुमार ने संबंधित बैंकों से तत्काल समन्वय स्थाप...