बुलंदशहर, जून 28 -- साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जून माह में ऑनलाइन ठगी से संबंधित 14 शिकायतों का निस्तारण कर पीड़ितों के बैंक खातों में कुल 2,29,852 रुपये वापस कराए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने साइबर सेल और संबंधित बैंक अफसरों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की। कोतवाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई कर ठगी की गई धनराशि को समय रहते होल्ड एवं फ्रीज कराया। इसके बाद सभी 14 मामलों में पीड़ितों की रकम उनके बैंक खातों में वापस कराई गई। सभी पीड़ितों ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना की।कोतवाल यह भी पढ़ें- ठगी के शिकार शख्स के खाते में लौटाए दस हजार ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी या अन्य गो...