साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 25 हजार रुपये वापस कराए
सोनभद्र, अगस्त 12 -- बीजपुर। पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के 25 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद ठगी की रकम पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस पहुंच गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी बबलू कुमार पुत्र गंगा प्रसाद के साथ अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 25 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर देते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के प्रयास से ठगी गई पूरी धनराशि 25 हजार रुपये पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक कमलाकांत पांडेय, कांस्टेबल सरोज, अमित कुमार, श्रीकृष्ण और महिला कांस्टेबल निहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.