औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल/साइबर क्राइम थाना औरैया की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार लोगों के 67,650 रुपये वापस उनके बैंक खातों में दिलाए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निर्देशन में की गई। टीम ने अथक प्रयास करते हुए विभिन्न मामलों में पीड़ितों की धनराशि ट्रेस कर वापस कराई। साइबर सेल की इस पहल से ठगी के शिकार लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेनदेन से सतर्क रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध की रोकथाम और पीड़ितों को राहत...