बलरामपुर, मई 29 -- जरवा, संवाददाता। जरवा कोतवाली पुलिस की सक्रियता व तत्परता से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने तकनीकी जांच व विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए साइबर फ्रॉड में निकाले गए 58 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। जरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुर झिंगहा बालापुर निवासी मोहम्मद इलियास के मुताबिक उनके केनरा बैंक खाते से 14 अप्रैल 2026 को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 58 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद जरवा कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने फ्रॉड कर उड़ाए 90 हजार, पुलिस ने कराया वापस जांच के दौ...