वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर क्राइम सेल टीम की सजगता एवं त्वरित कार्यवाही के जरिये साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों के 6.40 लाख वापस कराए गए। ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार केरल, जैतपुरा एवं पांडेयपुर क्षेत्र की निवासी के साथ हुए साइबर फ्रॉड की पूरी राशि वापस कराई जा सकी। एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने बताया कि 23 जनवरी को रात करीब 10:34 बजे केरल के मो. अदनान ने 1930 पर शिकायत की थी। वाराणसी घूमने के दौरान होटल, गाड़ी बुक कराने के नाम पर लिंक भेजकर 4.15 लाख की ठगी की शिकायत की थी। मामले में लालपुर पांडेयपुर साइबर नोडल ने बैंक से समन्वय स्थापित कर शिकायतकर्ता का पैसा पंजाब ऐंड सिन्ध बैंक में होल्ड करा दिया था। इसी तरह 15 जनवरी को हुकुलगंज के छोटेलाल खरवार के साथ इन्श्योरेंस पॉलिसी अपडेट कराने के नाम पर 75 हजार रुपये की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.