औरैया, अप्रैल 12 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना औरैया की टीम ने ठगी के शिकार लोगों के कुल 1.90 लाख रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। साइबर टीम लगातार सक्रिय रहते हुए पीड़ितों को राहत दिलाने के प्रयास में जुटी है। पुलिस के अनुसार विभिन्न मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 1,90,000 रुपये की धनराशि वापस कराई गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी होने प...