साइबर ठगी के शक में पांच संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ
देवघर, जुलाई 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुढ़ई और चितरा थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी संदिग्धों से साइबर थाना में गहन पूछताछ कर रही है। हालांकि देर शाम तक पुलिस की ओर से किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। सूत्रों के अनुसार, साइबर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.