गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुंबई में हुई 11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की रकम से गोरखपुर के ज्वेलरी शोरूमों से सोने के आभूषण खरीदने के मामले में जांच और तेज हो गई है। फरार संदिग्ध तक पहुंचने के लिए पुलिस ने गहने लेने दुकान पर पहुंचे युवक के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस बीच मामले में लापरवाही सामने आने पर असुरन चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। मुंबई साइबर सेल और गोरखपुर पुलिस संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं। मामले की शुरुआत असुरन स्थित परिवार ज्वेलर्स एंड ज्वेल्स के मैनेजर इरफान अहमद की तहरीर से हुई थी। उनके अनुसार, गोपालगंज (बिहार) निवासी हितेश कुमार सिंह ने चार से 11 जून के बीच छह किस्तों में 49.92 लाख रुपये के सोने के आभूषण खरीदे थे। भुगतान अलग-अलग फर्मों और बैंक खातों से ऑनलाइन किय...