सुल्तानपुर, मई 19 -- सुलतानपुर, संवाददाता। फेसबुक पर दोस्त बनकर मदद मांगने वाले साइबर ठगों पर कोर्ट ने साइबर थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले में पीड़ित से एक लाख 61 लाख की ठगी का आरोप है। कोतवाली नगर के सोनरा निवासी अफजल खां ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय के जरिए कोर्ट की शरण ली थी। याचिका के अनुसार आरोपी ने फेसबुक ऐप पर फर्जी आईडी से खुद को उसका मित्र सलमान बताया। सऊदी अरब में फंसे होने और एजेंट की ओर से उसका वीजा रोकने का हवाला देकर आरोपी ने रूपए की जरूरत बताई। अधिवक्ता ने बताया कि विश्वास में आकर अफजल ने अलग-अलग खातों, यूपीआई आईडी और क्यूआर कोड पर कई किश्तों में रकम भेज दी। बाद में साइबर ठगी होने की जानकारी हुई लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...