फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 87 लाख 60 हजार रुपये की ठगी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पहचान हरजिन्द्र सिंह निवासी होशियारपुर, पंजाब, अभय सागर निवासी जगतपुरी एक्सटेंशन, दिल्ली, प्रोत्खो जस्टीन निवासी सेनापति, मणिपुर, फुरकन ईलियास निवासी मोहल्ला छोटा बाजार, यमुनानगर, शोहेब निवासी पटाकपुरा मोहल्ला, यमुनानगर और पुनित कुमार निवासी गांव तेलीपुरा, यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरजिन्द्र, अभय सागर और प्रोत्खो जस्टीन एक अन्य साइबर के मामले में दिल्ली जेल में बंद थे, जिनको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई है। बता दें कि 2025 के अक्तूबर में सेक्टर-21 निवासी एक व्यक्ति ने यूट्यूब पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित एक विज्ञापन दिखा था। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.