मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- मिर्जापुर। पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में शुक्रवार को एसएसपी सोमेन बर्मा ने बैंक कर्मी और साइबर थाने के पुलिस अधिकारी की बैठक ली। उन्होंने साइबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम के लिए दिशा निर्देश दिए। साथ ही साइबर ठगी के बाद गोल्डेन ऑवर पर सुझाव दिए। बैठक में विभिन्न बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी ने साइबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम, त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए बैंक, पुलिस के साइबर टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, गोल्डेन ऑवर सहित विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव दिए। बैंक अधिकारियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कहाकि साइबर ठगी के बाद गोल्डेन ऑवर सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि पीड़ित ने घटना के बाद तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर या पुलिस को सूचना दे दी तो तत्काल कार्रवाई हो सकती है। पुलिस...