मऊ, मई 2 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में तत्परता से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। अज्ञात ठग द्वारा फर्जी कहानी और ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर ठगे गए युवक के खाते से गई धनराशि में से एक लाख रुपये वापस कराने में सफलता पाई है। थाना कोपागंज क्षेत्र के ग्राम इंदारा निवासी राम प्रकाश सिंह से ठग ने फोन कर बताया कि उनके नाम से जुड़े अवैध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लैपटॉप, मोबाइल आदि कस्टम विभाग द्वारा पकड़े गए हैं। इसके बाद ईडी और सीबीआई की कार्रवाई का भय दिखाकर आरोपी ने उनसे 1,98,900 रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- केवाईसी के नाम पर एक लाख से अधिक की ठगी थाने की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को ठगी गई रकम में से एक लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। यह भी पढ़ें- सीबीआई ज...