साइबर ठगी के दो म्यूल खाते पकड़े, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- हल्द्वानी। ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट-2026 के तहत नैनीताल पुलिस को समन्वय पोर्टल के प्रतिबिंब मॉड्यूल से एक बैंक के दो खातों में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन की जानकारी मिली। साइबर सेल की प्रारंभिक जांच में पहले खाते में 9 से 20 जुलाई 2026 के बीच 67355 रुपये और दूसरे खाते में 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच 2.45 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि हुई। मुखानी में तैनात एसआई अविनाश मौर्य की तहरीर पर मुखानी कोतवाली में खाताधारक विक्रम निवासी बड़ी मुखानी, हल्द्वानी और दूसरा खाता आफताब निवासी मिलक मालसा, ऊधमसिंह नगर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.