अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या संवाददाता। साइबर ठगी के दो मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खाते में ठगी गई रकम में से एक लाख 75 हजार 548 रूपये वापस कराया है। साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक मो.अरशद ने बताया कि एक व्यक्ति का मोबाइल गायब हो गया था। साइबर ठग ने इसी मोबाइल के आधार पर यूपीआई एकाउंट बना खाते से 124500 रुपये निकाल लिया। जिसकी एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। विधिक कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 99500 रुपये वापस कराया गया है। वहीं एक अन्य मामले में मोबाइल हैक करके खाते से 76048 रुपये निकाल लिए गए थे , जिसमें विधिक औपचारिकता पूरी कराते हुए 41 हजार रुपये वापस कराया गया। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.