गया, जनवरी 10 -- अरवल जिले के रामपुर गांव के भूनेश्वर शर्मा के पुत्र रॉबिन कुमार को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाते हुए उनके क्रेडिट कार्ड से अवैध रूप से एक लाख 55 हजार 388 रुपये की राशि ट्रांसफर कर ली। ठगी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित रॉबिन कुमार ने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनके आवेदन के आधार पर साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह गया जी शहर के न्यू करीमगंज रोड नंबर नौ निवासी मोहम्मद राशाद अख्तर के दो बैंक खातों से साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने कुल एक लाख 54 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोहम्मद राशाद अख्तर ने पुलिस को बताया कि उनके एक खाते से 95 हजार रुपये और दूसरे खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस दोनों मामलो...