साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देवघर, मई 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधकर्मियों को पकड़ा है। इनमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो निरुद्ध किशोरों को हिरासत में लिया गया है। सभी पर फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी और बैंक पदाधिकारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से सात मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं।
साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में 7 मई को मारगोमुण्डा और सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन क्षेत्रों में कुछ साइबर अपराधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.