सहारनपुर, दिसम्बर 20 -- साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगों द्वारा की गई ठगी की एक लाख रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई है। शनिवार को कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 16 दिसंबर को राकेश पुत्र राजपाल निवासी गांव नयागांव ने साइबर ठगों द्वारा फोन-पे के माध्यम से एक लाख रुपये की ठगी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक के माध्यम से पीड़ित की धनराशि होल्ड कराई। इसके बाद साइबर हेल्प डेस्क ने ठगी की गई एक लाख रुपये की पूरी धनराशि राकेश के बैंक खाते में वापस करा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...