फरीदाबाद, मई 30 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने करीब डेढ़ लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में एक बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अशोक नगर दिल्ली निवासी सूरज गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 20 हजार रुपये आए थे। पुलिस ने मुजेसर निवासी एक फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर अज्ञात आराेपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करता है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...