साइबर ठगी के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- एडीजे रामलाल द्वितीय की कोर्ट ने कंधई के अमसौना गांव में रहने वाले साइबर ठगी के आरोपी रवि कुमार, पट्टी के रामपुर खागल में रहने वाले मुकेश कुमार वर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आरोपी के जमानत आवेदन की सुनवाई के समय कोर्ट में राज्य की ओर से पैरवी करते हुये एडीजीसी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने दलीलों से बताया कि साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बैंक अकाउंट में अलग-अलग राज्यों से लाखों रुपये जमा कराये गये। अलग-अलग राज्यों में पीड़ितों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। कोर्ट ने एडीजीसी की दलीलों को सुनकर आरोपियों का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.