देवघर, नवम्बर 4 -- जसीडीह प्रतिनिधि साइबर ठगी के एक मामले में आरोपित की तलाश में गुजरात पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के कालीपुर गांव में छापेमारी की। हालांकि, आरोपित के घर पर नहीं मिलने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई के लिए वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में गुजरात के अहमदाबाद स्थित रामोल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया था। ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर पीड़ित को अपने झांसे में लिया और उसके बैंक खाते से हजारों रुपए की निकासी कर ली थी। यह भी पढ़ें- Jamtara News: साइबर ठगी के आरोप में चार गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 15 सिम कार्ड जब्त घटना के बाद पीड़ित ने रामोल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर ...