बागेश्वर, जुलाई 13 -- बागेश्वर। सोमवार को थाना कांडा पुलिस ने राजकीय इंटर कालेज कमेड़ी देवी तथा राजकीय कन्या इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को आनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्राड, इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि साइबर ठगी की स्थिति में बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। छात्राओं को महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा आपातकालीन सेवा 112 सहित पुलिस की विभिन्न सुरक्षा सेवाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस कर्मियों ने युवाओं से नशे से दूर रहन...