जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- साइबर ठगी के जरिए बैंक खातों में जमा कराई गई रकम को अपराधी अब डिजिटल करेंसी में बदलकर विदेश भेज रहे हैं। पुलिस की जांच में ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से दूसरे देशों तक पहुंचाने के तरीके सामने आए हैं। इसके लिए साइबर अपराधी क्रिप्टो वॉलेट और विदेशी डिजिटल करेंसी एक्सचेंज का इस्तेमाल कर रहे हैं। जांच में अमेरिका और चीन से जुड़े डिजिटल वॉलेट और एक्सचेंज के इस्तेमाल की जानकारी भी मिली है। इससे साइबर ठगी के नेटवर्क का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन होने की आशंका बढ़ गई है। जांच में पता चला है कि साइबर ठगी की रकम सबसे पहले अलग-अलग बैंक खातों में मंगाई जाती है। इन खातों को अपराधी कमीशन देकर दूसरे लोगों से हासिल करते हैं। रकम खाते में पहुंचते ही उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर कई दूसरे खातों में स्थानांतरित कर दिया जाता ह...