साइबर ठगी की रकम जमा होने पर एसबीआई खाताधारक पर केस
देहरादून, अगस्त 31 -- साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए किराये के बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कैंट थाना पुलिस ने साइबर सेल की शिकायत पर एक एसबीआई खाताधारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। दरोगा मोहन सिंह नेगी की जांच में यह बात सामने आई कि कौलागढ़ स्थित एसबीआई शाखा का एक खाता साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है। यह खाता प्रेमपुर माफी कौलागढ़ के रहने वाले रामकुमार का है। जब पुलिस ने साइबर पोर्टल पर इस खाते की कुंडली खंगाली तो पता चला कि इसके खिलाफ पहले से दो ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। ठगों ने 8 जनवरी 2026 को इस खाते में दो बार में 4.16 लाख रुपये और 2.14 लाख रुपये जमा कराए थे। जांच में साफ हुआ है कि खाताधारक रामकुमार ने जानबूझकर अपना खाता साइबर अपराधियों को लाखों रुपये के अवैध लेन-देन के लिए किराये पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.