गोंडा, फरवरी 17 -- गोंडा। करनैलगंज कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर ठगी के पीड़ितों को 48,148 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस ने मुताबिक विनोद जायसवाल निवासी अहिरौरा ने 38,958 रुपये और सूरज श्रीवास्तव निवासी कुतुबपुर ने 9,190 रुपये की ठगी की शिकायत की थी। इस पर साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ितों की धनराशि वापस करायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...