साइबर ठगी की धनराशि वापस कराई
शामली, अक्टूबर 4 -- साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की शत-प्रतिशत धनराशि पुलिस ने वापस कराई। मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी तस्लीम ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि 16 जुलाई को आनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर बैंक से 61800 रुपये की धनराशि ठग ली गई। इसके बाद से पुलिस की साइबर टीम कार्रवाई में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने बताया कि पीड़ित के खाते में शत-प्रतिशत धनराशि वापस करा दी गई है। वहीं, पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.